तरकुलवा। थाना क्षेत्र के ग्राम महुआरी में बाथरूम बनवाने की बात को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक और उसके भाई की घर में घुसकर पिटाई कर दी। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस तीन लोगों पर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पथरदेवा पुलिस चौकी के ग्राम महुआरी के रहने वाले विशाल शर्मा ने थाने में तहरीर दी है। कहा है कि वह दरवाजे के सामने बाथरूम बनवा रहा था। इसी बीच अचानक बगल का निलेश शर्मा आया और बातचीत करते-करते गाली देने लगा। आरोप है कि तब तक उसके भाई मनीष शर्मा और पिता मिट्ठू शर्मा भी आ गए और लाठी-डंडा और कुदाल से मारने लगे। भाई ने बीच-बचाव करने पहुंचा तो वे लोग उसे भी मारने-पीटने लगे, जिससे उसका सिर फट गया। निलेश ने रूमाल से उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की आर धारदार हथियार ने कान काट दिया। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।