फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर में घुसकर मारपीट, दंपती समेत तीन पर प्राथमिकी

Wed, 27 May 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के मुजहना लाला गांव में पौधे को उखाड़ने का विरोध करने पर पटीदारों ने महिला के घर में घुसकर मारपीट की और मंगलसूत्र छीन लिया। इस मामले में पुलिस ने दंपती समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।कुशमावती देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उनके भसुर नमीपाल, उनकी पत्नी गीता देवी व बेटी कालिंदी उनके खेत में लगाए गए आम, अमरूद और सागौन का पेड़ उखाड़ कर फेंक दिए। आरोप है कि विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट की और उनका मंगलसूत्र छीन लिए। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें