फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अंत्येष्टि स्थल की छत गिरने की जांच पूरी

Wed, 12 Jun 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
तरकुलवा विकास खंड के कैथवलिया गांव ने निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का गिरा छत
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर तीन सदस्यों की कमेटी कर रही थी जांच
- हादसे में कुछ मजदूरों को भी आई थी चोटें
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। विकास खंड की ग्राम पंचायत कैथवलिया में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल की छत लगते ही भरभरा कर गई गई थी। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट डीएम को दे दी है। इसमें अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में मानक की अनदेखी करने व घटिया निर्माण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

तरकुलवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कैथवलिया में छोटी गंडक नदी के तट पर 24 लाख 36 हज़ार की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण चल रहा था। 13 मई को इसके भवन की छत की ढलाई हो रही थी। इस बीच छज्जा भरभरा कर गिर गया था। काम कर रहे कुछ मजदूरों को मामूली चोटें आई थीं। घटना के एक दिन बाद डीपीआरओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार चौरसिया, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पीपी सिंह व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता मनीष सिंह की तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर अंत्येष्टि स्थल के निर्माण की तकनीकी जांच करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें