फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोल्ड ड्रिंक के गत्ते के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब निर्मित शराब बिहार ले जाई जा रही थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार/देवरिया। लार थाना क्षेत्र के मेहरौना चौकी के पास रविवार सुबह पुलिस ने एक डीसीएम से बड़ी संख्या में पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद किया। जबकि चालक फरार हो गया। शराब कोल्ड ड्रिंक के गत्ते के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे मेहरौना बॉर्डर पर सुरक्षा कर्मी तैनात थे। इसी बीच बिहार की तरफ जाता डीसीएम ट्रक आता दिखा। सुरक्षा कर्मियों ने रोककर चेकिंग की तो उसमें कोल्ड ड्रिंक के गत्ते लदे थे, जिसके नीचे छिपा कर रखी गई 90 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसी बीच चालक शौच करने के बहाने फरार हो गया। चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह थाने से मौके पर पहुंचे तो चेकपोस्ट के सामने ट्रक मिला, चालक नहीं था। जब उन्होंने सिपाहियों से चालक के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह शौच करने गया और अभी तक लौटा नहीं है। ट्रक से बरामद की गई शराब की कीमत लगभग छह लाख बताई जा रही है। बरामद शराब को पुलिस ट्रक सहित थाने ले आई। सलेमपुर के सीओ देव आनंद ने बताया कि शराब बरामद हुई है। जबकि चालक फरार हो गया। इसमें अगर कहीं से किसी पुलिस कर्मी की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें