देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देशन में संचालित ऑपरेशन कब्जामुक्ति अभियान के तहत आज 20 ग्रामों के 33 स्थलों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। अब तक जिले में कुल 269 स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त किया जा चुका है।