फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क पर बनाए गेट पर चला बुलडोजर

Tue, 20 Feb 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर की एक इंटरलाॅकिंग सड़क पर हुए अतिक्रमण को नगर पंचायत ने सोमवार को कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में खाली करा दिया। यह कार्रवाई एसडीएम के आदेश पर की गई। पांच वर्ष पूर्व यह सड़क नगर पंचायत से बनाई गई थी।
आरोप है कि उसके बाद मोहल्ला के एक व्यक्ति ने कब्जा कर गेट लगा लिया था। इसके चलते मोहल्ले के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी। नगर पंचायत वार्ड नंबर आठ हरैया पश्चिमी के रहने वाले विनोद सिंह‚ रेनू यादव‚ संध्या शुक्ला सहित कई लोगों ने एक सप्ताह पूर्व तत्कालीन एसडीएम श्याम मणि त्रिपाठी से मिलकर वार्ड के एक व्यक्ति पर जबरिया मुख्य सड़क पर ही गेट बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कहा कि सड़क पर गेट लगाने से जमीन खरीदकर मकान बनाकर रह रहे लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। इसको लेकर कई बार प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया। लेकिन, दबंगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। मोहल्ला की समस्या को रखा।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन एसडीएम ने अतिक्रमण को नगर पंचायत के ईओ हिमांशु प्रताप सिंह से तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। इसके क्रम में नगर पंचायत की टीम ने बुलडोजर के साथ पहुंचकर गेट को तोड़ दिया। इससे आम लोगों के लिए रास्ता सुलभ हो गया। नगर पंचायत के ईओ ने बताया कि अवैध रूप से अतिक्रमण कर लोगों का रास्ता रोका गया था। उसको उच्चाधिकारियों के निर्देश पर खाली कराया गया है। पुनः अतिक्रमण होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें