फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली चेकिंग करने गए कर्मचारियों से मारपीट

Tue, 25 Feb 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव में ओटीएस योजना के तहत बिजली चेकिंग कर रहे बिजली कर्मचारी समेत अन्य लोगों के साथ कुछ ग्रामीणों द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के बनकटिया दुबे बिजली घर तैनात जेई अवधेश कुमार ने बनकटा पुलिस को पत्र देकर बताया कि सोमवार को ओटीएस योजना के तहत सोहनपुर बाजार के पश्चिमी छोर पर टीम के सहयोगी शशिकांत, रामनारायण सिंह के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान गांव का एक व्यक्ति अपने दल बल के साथ आया और गांव में चेकिंग करने से मना कर दिया। नहीं मानने पर गोल बंद होकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। आरोपी यह भी है कि गाली देने से मना करने पर उक्त गोल बंद होकर कर्मचारियों को मारने-पीटने लगे। जिसमें मुझ समेत अन्य कर्मचारियों को भी चोट आई है। एसडीओ भाटपार रानी ने बताया कि जेई व अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट हुई है। थाने में तहरीर दे दी गई है। मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। हालांकि इस मामले के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि जेई एक ब्यक्ति के इशारे पर ग्रामीणों को फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें