फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाल कर भरी हुंकार

Mon, 22 May 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्यकर्मचारियो ने मशाल जुलूस निकाल कर जताया विरोध।संवाद
विज्ञापन
- मशाल जुलूस लिए विकास भवन परिसर से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे कर्मचारी
विज्ञापन

- जमकर की नारेबाजी, जिलाधिकारी को सौंपा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुरानी पेंशन बहाली के लिए राज्य कर्मचारी एक बार फिर रविवार शाम सड़क पर उतरे। वन नेशन वन पेंशन लेकर रहेंगे, एक ही मांग एक ही नारा पेंशन है अधिकार हमारा, सरीखे नारों के साथ हाथों में मशाल लिए कर्मचारियों का जत्था विकास भवन से सिविल लाइंस होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने के बाद वापस लौटे।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले विभिन्न कर्मचारी संगठन के लोग सायं चार बजे विकास भवन परिसर में जमा होने लगे। मांगों के समर्थन में सभा की। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन हम कर्मचारियों का अधिकार है। इसे हम हर हाल में लेकर रहेंगे। हमारा आंदोलन 10 फरवरी 2023 से चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। आज पांचवे चरण में मशाल जुलूस निकाला जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामा यादव पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, दीपक सिंह डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, मनोज ग्रामीण पंचायतीराज सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में विभिन्न संगठन जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, विशिष्ट बीटीसी संघ, ग्राम पंचायत कर्मचारी संघ, अधीनस्त कृषि महासंघ, पशुधन प्रसार अधिकारी संघ, आईटीआई संघ, विशेष शिक्षक संघ आदि के कर्मचारी शामिल हुए। मशाल जुलूस में इंजीनियर अनुप कुमार, रामदेव सिंह, राम निवास, वृद्धिचंद, मनोज पांडेय, देवकांत मणि पाठक, निर्भय नारायण सिंह, अखिलेश कुमार मिश्र और ज्ञानप्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें