फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इन्वेस्टर्स समिट के निवेश को धरातल पर उतारने पर जोर

Thu, 18 May 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक को जिलाधिकारी ने किया संबोधित।संवाद
विज्ञापन
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में 762 करोड़ रुपये के 46 निवेश प्रस्ताव धरातल पर आने की प्रक्रिया के अंतिम दौर में हैं। इनसे 2275 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। आगामी सितंबर माह में होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इन्हें शामिल किया जाएगा। निवेश के शेष प्रस्तावों पर भी अंतरविभागीय समिति निरंतर निगाह रखे हुए है। प्रत्येक सोमवार को निवेशकों को आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में उद्योग बंधु की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में हुए ग्लोबल इंवेस्टर समिट में जनपद में निवेश के लिए 2053 करोड़ रुपये के 296 प्रस्ताव आए हैं। प्रत्येक प्रस्ताव का विभागीय नोडल अधिकारी समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे समस्त कारखाने जहां 20 कामगार पिछले 12 माह में किसी एक दिन बिजली का प्रयोग कर विनिर्माण प्रक्रिया में कार्यरत हो अथवा फैक्ट्री एक्ट की धारा 85 के अंतर्गत राइस मिल, पेट्रोल पंप जैसी 23 सूचीबद्ध श्रेणी में आते हो उन्हें फैक्ट्री एक्ट में अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन निवेश मित्र पोर्टल पर पांच जून तक आवेदन अवश्य कर लें। पंजीकरण कराते ही उद्यमी केंद्र सरकार की आठ कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ जाते हैं। आगे कहा कि औद्योगिक आस्थान गौरी बाजार, सलेमपुर में भी ऐसे प्लॉटों को चिन्हित किया जाए जिन पर अभी तक उद्यम स्थापित नहीं हुए हैं। ऐसे सभी प्लॉटों का आवंटन निरस्त कर नए निवेशकों को भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। औद्योगिक आस्थान देवरिया में नाली निर्माण में विलंब होने एवं बिना अनुमति के जनपद सीमा से बाहर होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए अधिशासी अभियंता निर्माण खंड मनोज पांडेय का एक दिन का वेतन काटने तथा शासन को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने उद्यमियों को सुरक्षित वातावरण के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान सीडीओ रवींद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, सहायक निदेशक कारखाना एसके सिंह, आईआईए के मंडलीय अध्यक्ष जेपी जायसवाल, उद्यमी संजीव अरोड़ा, शक्ति गुप्ता, डीएसओ संजय पांडेय, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें