फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आर्मी जवान पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। बेटी के ससुरालवालों पर दहेज में कार व पांच लाख रुपये नकद नहीं देने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगा महिला ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। बेटी की हत्या 14 जून भटिंडा पंजाब में ले जाकर करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरबौली डुमवलिया की रहने वाली माया देवी पत्नी रूपंचंद ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर बताया है कि अपनी लड़की आशा की शादी चार वर्ष पूर्व लार थाना क्षेत्र के बरारी के दीपक कुमार भारती पुत्र जयप्रकाश से की थी। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पता कराता हूं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें