फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो दिनों से ब्रेकडाउन के चलते चार घंटे बाधित रही बिजली

Mon, 29 May 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। क्षेत्र में ब्रेकडाउन के चलते दो दिनों से रात में चार घंटे क्षेत्र के लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। जिससे गर्मी के मौसम में लोगों का बुरा हाल है। रात में लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जल्द ही इसमें सुधार नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जन के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

भाटपाररानी विद्युत सब स्टेशन से टाउन, खामपार, भिंगारी बाजार, रामपुर, सोहगरा सहित बनकटिया दुबे व गजहड़वा से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति संचालित की जाती है। शनिवार व रविवार रात भाटपाररानी में ब्रेकडाउन के चलते लोगों को चार घंटे बिजली नहीं मिल पाई। इसके अलावा फाल्ट का बहाना बना निगम बिजली कटौती के सवाल पर पल्ला झाड़ लेता है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। समाजसेवी मंटू यादव, ग्राम प्रधान कृष्ण बिहारी कुशवाहा, सतीश पाठक, अनिल गुप्ता, आशीष और लोकेश आदि ने कहा कि विद्युत निगम मनमानी कर रहा है। बिजली बिल की वसूली के लिए टीम लगी हुई है लेकिन उपभोक्ताओं को समय से बिजली नहीं मिल रही। गर्मी में लोग परेशान हैं। एसडीओ कांतानाथ पांडेय ने बताया कि दो दिनों से दिक्कत थी, इसलिए ब्रेकडाउन था। अब समय से बिजली मिलेगी। कभी कभार फाल्ट के चलते दिक्कत आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें