फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तार टूटने से 14 घंटे ठप रही बिजली

Sat, 28 Dec 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। कसया से देसही देवरिया के इमिलिया उपकेंद्र पर आने वाली बिजली की मेन सप्लाई का तार टूट कर गिर गया। इससे इमिलिया और पांडेयचक दो उपकेंद्रों की आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। कसया से देसही देवरिया के इमिलिया विद्युत उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति होती है। इमिलिया से पांडेयचक उपकेंद्र को भी सप्लाई दी जाती है। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे हेतिमपुर में मेन सप्लाई का तार टूटकर गिर गया। कर्मी रात साढ़े दस बजे तक फाल्ट ढूंढ लिए। सप्लाई बहाल कराने के लिए कड़ी मशक्कत की गई, लेकिन रात होने की वजह से ठीक नहीं किया जा सका। शुक्रवार की सुबह ठीक किया गया। ग्यारह बजे के करीब सप्लाई बहाल हुई। इससे दोनों उपकेंद्रों के कई गांवों के उपभोक्ताओं की सप्लाई करीब 14 घंटे तक बाधित रही। अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि हेतिमपुर में मेन सप्लाई में खराबी आ गई थी। ठीक कराकर सप्लाई बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें