फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 11 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता परवेज आलम के नेतृत्व में मंगलवार को बिजली की जांच हुई। इसमें 11 लोग चोरी से बिजली जलाते पाए गए। वहीं 15 लोगों के घर अनियमितता मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम ने 11 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड सलेमपुर के अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी आलोक कुमार, मनीष यादव, विवेक कुमार, मयंक अग्रवाल, किरण पांडेय समेत विभाग के जेई व अन्य कर्मचारी नगर के सोहनाग मोड़ पर विद्युत चोरी की जांच करने निकले। इसमें विद्यावती देवी, बाबूराम यादव, निर्मला वर्मा, राजीव कुमार, बृजेश कुशवाहा, प्रद्युम्न पांडेय, प्रभावती देवी, कुंदन कुमार, प्रभावती देवी, वंश बहादुर और चंद्रदेव चोरी से बिजली जलाते पाए गए। इनके अलावा 15 लोग विद्युत अनियमितता में पकड़े गए, जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। अधिशासी अभियंता परवेज आलम ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान 11 लोग विद्युत चोरी में पकड़े गए। जिनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। वहीं 15 लोग अनियमितता में पकड़े गए। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें