देवरिया। रामनाथ देवरिया शहीद गेट से भटवलिया चौराहे तक नाला सफाई चल रहा है। भटवलिया चौराहे पर ट्रांसफाॅर्मर से पोकलेन में करंट आ गया। चालक ने सफाई कार्य बंद कर दिया। नगर पालिका के लिपिक कांशी पांडेय को सूचना शाम को तीन घंटे के लिए बिजली काट दी गई। भटवलिया उपकेंद्र के जेई ने बताया कि सफाई कार्य पूरा होने पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद