फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया खास, उमानगर में 15 घंटे गुल रही बिजली

Thu, 16 Mar 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात 11 बजे हाईटेंशन तार टूटने से कटी बिजली, बृहस्पतिवार दोपहर में ठीक हो पाया फॉल्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिजली कर्मियों की तीन दिन की हड़ताल बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। अभियंता संघ के बैनर तले कर्मचारी अधिशासी अभियंता कार्यालय पर डटे हैं। देर शाम तक हड़ताल में फीडर व उपकेंद्र कर्मियों के भी शामिल होने की संभावना है। ऐसे में बिजली संकट और भी गंभीर होने की आशंका है।
बुधवार रात 11 बजे शहर के कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। यह बृहस्पतिवार दिन में दो बजे के करीब आई। ऐसे में लोगों को बिजली-पानी के लिए तरसना पड़ा। लोकल फॉल्ट होने से बिजली गुल रही। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी संकल्प शर्मा सहित प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीमों ने उपकेंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

बुधवार की रात में बिजली कटौती ने शहरवासियों का बुरा हाल कर दिया। लंगड़ी देवरिया में रात 11 बजे हाईटेंशन तार टूटने के कारण कटी बिजली अगले दिन दोपहर दो बजे ठीक हो पाई। प्रशासन ने संविदाकर्मियों को लगाकर फॉल्ट दुरुस्त कराया। तब तक देवरिया खास, उमानगर मोहल्लेवासियों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
देर तक बिजली कटने के कारण इन्वर्टर भी बैठ गए। पंखे नहीं चलने के कारण लोगों को मच्छरों से भी दो-चार होना पड़ा। सुबह जरूरी कार्य के लिए निकलने वालों को पानी के संकट से जूझना पड़ा। टंकी में पानी खत्म हो जाने पर लोग हैंडपंप से पानी भरते नजर आए। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोगों को दूसरे मोहल्ले में जाना पड़ा। शहर के सीसी रोड, लंगड़ी देवरिया, राघव नगर में बृहस्पतिवार दिन में करीब 11 बजे लोकल फॉल्ट के चलते आपूर्ति घंटेभर प्रभावित रही।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी संकल्प शर्मा बृहस्पतिवार पूरे दिन उपकेंद्रों का जायजा लेते रहे। सबसे पहले वे रामलीला उपकेंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने मौजूद कर्मचारियों से लोकल फाॅल्ट होने पर उसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम-एसपी भटवलिया उपकेंद्र गए और कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिजली कार्मिकों के प्रदेशव्यापी हड़ताल के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनपद मुख्यालय पर अवस्थित वर्कशॉप एवं स्टोर के लिए प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मंजूर अहमद, डिप्टी कलेक्टर (मोबाइल नं. 7905586516 ) को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। लोकल फॉल्ट होने पर संविदा कर्मी ठीक कर रहे हैं।



कोट
लंगड़ी देवरिया में हाईटेंशन तार बुधवार की रात टूट गया था। इससे समस्या आई थी। बृहस्पतिवार दिन में फॉल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
-जीसी यादव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें