फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 17 घंटे गुल रही डेढ़ सौ से अधिक घरों की बिजली

Sun, 13 Aug 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। खुखुंदू जैन मंदिर नलकूप के पास बिजली का एलटी तार टूट कर गिरने से पईलहां मोहल्ले में तकरीबन 17 घंटे तक बिजली गुल रही। ऐसे में डेढ़ सौ घरों के लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। शुक्रवार रात तकरीबन आठ बजे टूटकर गिरे तार को निगम के कर्मचारियों ने शनिवार दोपहर बाद जोड़कर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

जैन मंदिर नलकूप पर लगे 100 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से नलकूप, एक पावर, पईलहां और मलिन बस्ती के तकरीबन डेढ़ सौ से अधिक घरों को आपूर्ति की जाती है। यहां लगे सभी उपकरण जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं। जिसके चलते आए दिन फाल्ट की समस्या से कर्मचारियों को दो-चार होना पड़ता है। इतना ही नहीं, इसके बाद यहां ओवरलोड की भी समस्या बनी हुई है। फिर भी निगम के जिम्मेदार इससे अनजान बने हुए हैं। तार टूटकर गिरना आम बात हो गई है, जिससे मोहल्ले की आपूर्ति पूरी तरह लड़खड़ा गई है। हाल ही में यहां कुछ हिस्सों में जर्जर तारों की जगह बदलकर केबल लगाने का कार्य भी हुआ, लेकिन कुछ हिस्सों में अभी भी पुराने उपकरणों को बदला नहीं गया है। नतीजा फिर से शुक्रवार की रात तकरीबन आठ बजे एलटी तार टूटकर गिर गया। इससे पूरे मोहल्ले की बिजली गुल रही। निगम के कर्मचारियों को सूचना देने के बाद भी शनिवार दोपहर बाद तार जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई। जेई उमेश चंद ने बताया कि तार गिरने की जानकारी उन्हें दोपहर में मिली। तत्काल कर्मचारियों को भेजकर तार खिंचवाया गया। आपूर्ति बहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें