फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा व बारिश से गुल रही 50 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवा व बारिश से गुल रही 50 गांवों की बिजली
विज्ञापन

सलेमपुर। रात में तेज हवा व बारिश के चलते सलेमपुर नगर का लार फीडर ब्रेकडाउन रहा। इसके चलते नगर के दो वार्ड व करीब 50 गांवों की बिजली गुल रही। करीब12 घंटे बाद कुछ जगहों पर आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

सलेमपुर सब स्टेशन के तहसील फीडर से लार फीडर जुड़ा है। इस फीडर से नगर के वार्ड एक भरौली, पिपरा नाजिर, हरैया के अलावा देहात के औरंगाबाद, कस्बा सलेमपुर, अहिरौली लाला, निजामाबाद, देवरिया उर्फ शामपुर, नवलपुर, सहला समेत करीब पचास गांवों में बिजली की आपूर्ति होती है। मंगलवार रात से तेज हवा के साथ हो रही बारिश से रात में लार फीडर ब्रेकडाउन हो गया। इसके चलते इन गांवों में रात से बिजली गुल रही। लोगों को अंधरे में रात गुजारनी पड़ी। बुधवार को काफी मशक्कत के बाद फाल्ट ठीक हुआ। दोपहर दो बजे से कुछ ग्रामीण इलाकों को छोड़कर आपूर्ति बहाल हुई। अवर अभियंता राम आशीष ने बताया कि इस फीडर से लंबी दूरी तक ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति होती है। तेज हवा व बारिश के कारण फाल्ट होने से ब्रेक डाउन हो गया। फाल्ट ठीक कर अब आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें