देवरिया। शहर के कांशीराम आवास के पास बुलेट सवारों ने युवक से मारपीट की। बाद में घर पहुंचकर धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की है। युवक की मां ज्ञानमती देवी की शिकायत पर पुलिस ने राजन, करन और धीरज को नामजद किया गया है। ज्ञानमती का आरोप है कि तीन जुलाई की रात करीब आठ बजे उनका बेटा खेत के पास बैठा था। इसी दौरान बुलेट से पहुंचे तीन युवकों ने मारपीट की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद