भाटपाररानी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर बाबा राघव दास इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा आयोजित की गई है। उसके किनारे से गए बिजली के तार को देखते हुए नगर की आपूर्ति बृहस्पतिवार की सुबह नौ से दोपहर बाद तीन बजे तक सुरक्षा को देखते हुए बाधित रहेगी। यह जानकारी अवर अभियंता नगर सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा ने दी है। संवाद