फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विद्युत चोरी और बड़े बकायेदारों पर होगी कार्रवाई

Fri, 14 Jun 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत सेवा अभियान के तहत गांवों में होगी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। विद्युत समस्याओं से निजात दिलाने को जून महीने में विद्युत सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान देहात, घांटी बाजार और बलुआ अफगान फीडर से जुड़े गांवों में अधिकारी जांच करेंगे। जांच के दौरान जिस गांवों में ट्रांसफाॅर्मर क्षमता वृद्धि, विद्युत पोल अन्य विद्युत संसाधनों की कमी होगी, उसे पूरा कराने के लिए प्रस्ताव बनाया जाएगा। वहीं, विद्युत चोरी और बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीओ भटनी ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार से विद्युत सेवा अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सब स्टेशन से जुड़े देहात, घांटी बाजार और बलुआ अफगान फीडर के प्रत्येक गांव के हर घर की जांच की जाएगी। अभियान का उद्देश्य हर घर को बिजली देना, आवश्यकता वाले गांवों में ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने और विद्युत पोल की कमी दूर करने के साथ ही बकाया बिल वसूल करना है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान अगर कोई विद्युत चोरी करते पकड़ा गया तो उसपर केस दर्ज कराया जाएगा। साथ ही बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी के घर कनेक्शन नहीं है तो वह आए बिना किसी तामझाम के आपके घर बिजली दी जाएगी। इसके अलावा एसडीओ और अवर अभियंता ने अभियान में लोगों से सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें