फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गढ़रामपुर फीडर की लाइन में फॉल्ट, 60 गांवों की 14 घंटे ठप रही आपूर्ति

Tue, 30 Apr 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कंचनपुर। तरकुलवा बिजली घर के उपकेंद्र के गढ़रामपुर फीडर में फॉल्ट के चलते सोमवार को 60 गांवों की आपूर्ति पूरे दिन ठप रही। क्षेत्र के 15,000 उपभोक्ताओं को 14 घंटे उमस भरी गर्मी से बेहाल होना पड़ा। रात आठ बजे तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी।

33/11 केवीए तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र की मेन सप्लाई कसया पॉवर हाउस से होती है। यहां लगा 63 एमवीए का एक ट्रांसफॉर्मर 18 अप्रैल को ओवरलोड के चलते जल गया। तभी से इस उपकेंद्र के करीब दस लाख उपभोक्ताओं को रोस्टरिंग से बिजली आपूर्ति की जा रही है। मालूम हो कि इस उपकेंद्र पर तरकुलवा, गढ़रामपुर, बंजरिया व पथरदेवा चार फीडर लगे हैं। इससे क्षेत्र के 350 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। सोमवार को सुबह छह बजे के करीब गढ़रामपुर फीडर की मेन लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे इस फीडर से जुड़े करीब 60 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे मठिया रत्ती, जलुआ, पटखौली, हरैया, खरहरिया, अमवा, सोहनरिया, नरायनपुर, महुआपाटन, बसंतपुर, पहाडपुर, देऊरवा, मठिया महावल, भरौटा, मुड़िकटवा, सिसवा राव आदि गांवों में पूरे दिन आपूर्ति बंद रही। करीब 14 घंटे तक लोगों को उमस भरी गर्मी में पंखा झलकर दिन गुजारना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजलीकर्मी पूरे दिन फॉल्ट को ठीक करने में जुटे रहे, किन्तु रात आठ बजे तक आपूर्ति चालू नहीं हो पाई थी। अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि गढ़रामपुर फीडर की मेन लाइन में फॉल्ट है। इसे ठीक कर आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें