फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई, विद्युत निगम का लिपिक घूस लेते पकड़ा गया

Sat, 24 Sep 2022 02:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

विद्युत निगम कार्यालय पर करीब तीन साढ़े तीन वर्ष से उग्रसेन सिंह वरिष्ठ लिपिक पद पर तैनात हैं। कर्मचारियों के अनुसार वह शाम को अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी बीच अखिलेश कुमार निषाद की शिकायत पर टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
बरहज थाना परिसर में वरिष्ठ लिपिक के खिलाफ लिखा-पढ़ी करती और आरोपी के साथ एंटी करप्सन टीम संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नगर स्थित विद्युत निगम कार्यालय पर शुक्रवार की शाम गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते वरिष्ठ लिपिक उग्रसेन सिंह को दबोच लिया। उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पुलिस ने टीम की तहरीर पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


विद्युत निगम कार्यालय पर करीब तीन साढ़े तीन वर्ष से उग्रसेन सिंह वरिष्ठ लिपिक पद पर तैनात हैं। कर्मचारियों के अनुसार वह शाम को अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी बीच अखिलेश कुमार निषाद की शिकायत पर टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

अधिकारियों के अनुसार इंदूपुर के जोगम गांव निवासी अखिलेश कुमार निषाद महेन फीडर से ऑपरेंटिस किए थे। वह छह माह से वरिष्ठ लिपिक से ऑपरेंटिस प्रमाणपत्र और स्टाइपेंड मांग रहे थे। इसके नाम पर वरिष्ठ लिपिक ने 5000 रुपये घूस मांगी थी। हुई कार्रवाई से निगम कार्यालय में खलबली मच गई।
विज्ञापन


गोरखपुर की टीम में इंस्पेक्टर शिवमनोहर यादव, उदय प्रताप सिंह, विजय नारायण प्रधान, हेड कांस्टेबल नीरज कुमार सिंह, दिलीप कुमार, चंद्रभान मिश्र आदि शामिल रहे। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि एंटी करप्शन टीम की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें