फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नल में उतरा करंट, चपेट में आकर व्यक्ति की मौत

Thu, 07 Sep 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम बाईपार में बुधवार को सुबह नल में उतरे करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ग्राम बाईपार निवासी राम अवधेश पांडेय (55) के घर हैंडपंप में ही टुल्लू पंप भी लगा है। बुधवार सुबह नहाने गए तो हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आ गए। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मौत की घटना से पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक राम अवधेश पांडेय घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके चार पुत्र उदय प्रताप, विजय प्रताप, रजनी और धनेश हैं। उनकी असमय मौत से परिवार बेसहारा हो गया है। उनकी पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो गई चुकी है। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि नल में करंट उतरने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें