फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेन लाइन में काम होने से 10 घंटे ठप रही 400 गांवों की बिजली

Tue, 09 Apr 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। कसया स्थित 132/33 केवी पॉवर हाउस से आने वाले 33 हजार वोल्ट की मेन लाइन में काम होने के चलते सोमवार को दिन भर तरकुलवा सबस्टेशन की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे क्षेत्र के सभी कस्बों और करीब 400 गांवों की सप्लाई 10 घंटे बाधित रही।
कुशीनगर जिले के कसया पॉवर हॉउस से तरकुलवा बिजली सप्लाई होती है। इससे यहां लगे तरकुलवा, गढ़रामपुर, पथरदेवा और बंजरिया फीडरों के नगर और करीब 400 गांवों सहित तरकुलवा, पथरदेवा, कंचनपुर, रामपुर खास, बंजरिया, महुआपाटन, सोन्हुला रामनगर, गुलहरिया, नरायनपुर आदि कस्बों की सप्लाई होती है। सुबह दस बजे के करीब कसया सबस्टेशन की 33 हजार मेन लाइन में काम करने के लिए लाइन काट दी गई। इससे तरकुलवा बिजली उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई और पूरे दिन बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गुल रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों के छत पर लगी पानी की टंकियां सूख गईं। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। मोबाइल स्विच ऑफ हो गए। पूरे दिन बिजली पर आधारित कस्बों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्य ठप रहे। उमस भरी गर्मी में बिजली के बिना लोग परेशान रहे। रात्रि आठ बजे आपूर्ति बहाल हुई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
जेई संदीप कुमार ने बताया कि मेन लाइन में काम चल रहा था, जिससे आपूर्ति ठप की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें