फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन गांवों बिजली 10 घंटे गुल, 7 हज़ार आबादी हुई परेशान

Tue, 11 Jun 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

तीन गांवों बिजली 10 घंटे गुल, 7 हज़ार आबादी हुई परेशान
-गढ़रामपुर फीडर की मेन सप्लाई में फॉल्ट के चलते बंद रही आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी

तरकुलवा। एक ओर भीषण गर्मी ने नाक में दम कर दिया है, तो वहीं पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। किसी एक क्षेत्र में बिजली संकट दूर होता है तो दूसरी जगह लाइन फॉल्ट हो जाती है।
गढ़रामपुर फीडर की मेन सप्लाई में रविवार की रात में फॉल्ट के चलते कनकपुरा, कारी टोला और कौलाचक गांवों की बिजली पूरी रात गुल रही। इसके चलते इन गांवों की करीब सात हजार आबादी प्रचंड गर्मी से परेशान रही। बिजली कर्मचारियों ने सुबह फॉल्ट को ठीक करके जब बिजली की सप्लाई चालू की तो लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, बिजली उपभोक्ताओं का आरोप है कि रात में फॉल्ट को ठीक करने की बजाय निगम के कर्मचारियों ने बिजली काट दी। इससे पूरी रात काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


33/11 केवी तरकुलवा सबस्टेशन के गढ़रामपुर फीडर की मेन सप्लाई में रविवार की रात 10:30 बजे के करीब फॉल्ट हो गया। इससे तेज आवाज के साथ पूरे फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मचारियों ने उपकेंद्र से पुनः इस फीडर की सप्लाई को चालू करने का प्रयास किया तो बार-बार ट्रिपिंग से बिजली आपूर्ति ठप हो जा रही थी। निगम के कर्मचारियों ने कनकपुरा, कारी टोला और कौलाचक गांवों की आपूर्ति बंद करके बिजली की सप्लाई चालू की तो आपूर्ति बहाल हो गई। इसके बाद पूरे रात तीन गांवों की बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे सात हज़ार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। भीषण गर्मी में बिना बिजली के ग्रामीणों को जगकर रात गुजारनी पड़ी। सबसे बुरी हालत महिलाओं और बच्चों की थी। बिजली सप्लाई बिन पेयजल के संकट से लोगों को जूझना पड़ा। सुबह बिजली कर्मचारियों ने फॉल्ट को ठीक करके 8:30 बजे बिजली की सप्लाई चालू की। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


-
क्या बोले लोग
फॉल्ट की सूचना देने के बाद बिजली कर्मचारियों ने उसे ठीक करने की जगह बिजली आपूर्ति को ही बंद कर दिया। इससे भीषण गर्मी में लोगों को जाग कर रात गुजारनी पड़ी।

-रामकृपाल राव, पूर्व प्रधान, कनकपुरा


जब तक चुनाव था, बिजली की आपूर्ति ठीक ढंग से चल रही थी। चुनाव खत्म होते ही फॉल्ट और कटौती शुरू हो गई। आए दिन फॉल्ट से जीना दुश्वार हो गया है।


-अबरार अहमद, प्रधान, कौलाचक


भीषण गर्मी के साथ ही बिजली की कटौती ने नाक में दम कर दिया है। कभी मेन लाइन में ब्रेकडाउन तो कभी लोकल फॉल्ट से जीना दुश्वार हो गया है।
-संतोष यादव, निवासी छोटा कौलाचक
-

वर्जन
गढ़रामपुर फीडर की मेन लाइन में रात में फॉल्ट हो गया था। जिसको सुबह ठीक करके आपूर्ति बहाल कर दी गई है।



-संदीप कुमार, जेई तरकुलवा उपकेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें