भाटपाररानी। क्षेत्र के बनकटिया फीडर से आने वाले गांवों में मंगलवार को दिन भर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। देर शाम आपूर्ति शुरू हो सकी। बनकटिया फीडर से सोहनपुर, सिकरहटा, कोठा, प्रतापछापर, जंजीरहा सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति होती है। मंगलवार को आई तकनीकी खराबी के चलते पूरे दिन आपूर्ति ठप रही। धर्मेंद्र गुप्ता, दुर्गा मद्धेशिया, शमसाद सिद्दीकी, मनोज कुमार, विजय कुशवाहा आदि ने कहा कि आए दिन फाल्ट होता है। मंगलवार को भी पूरे दिन आपूर्ति नहीं मिली। अवर अभियंता रामाशीष राम ने कहा कि कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण आपूर्ति में बाधा आई थी। जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।