अवर अभियंता को शिकायती पत्र देकर समस्या समाधान कराने के लिए कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। वीरसिंहपुर गांव में तेज हवा की झोंकों से एलटी तार पर पेड़ टूटकर गिरने से 50 घरों की बिजली दस दिनों से बाधित है। इसमें दो बिजली के पोल टूट गए। इसके चलते मिश्रौली दीक्षित करीब 50 घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। रविवार को ग्रामीणों ने अवर अभियंता को शिकायती पत्र देकर पोल बदलने और तार ठीक कराने की अपील की।
भटनी क्षेत्र के वीरसिंहपुर गांव के सामने सड़क के किनारे स्थित एक पेड़ उखड़ कर एलटी तार पर गिर गया। इसमें बिजली का एक पोल टूट गया। इसके चलते गांव के 50 घरों की बत्ती गुल हो गई। बिजली नहीं मिलने से लोग परेशान दिखे।
अवर अभियंता शक्ति कुमार सिंह ने कहा कि तेज हवा से पेड़ उखड़ने से एक पोल और तार टूटे हैं। जल्द पोल की व्यवस्था कर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।