फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Mon, 19 Feb 2018 11:53 PM IST
deoria
विज्ञापन
प्रशिक्षण देते पीडी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 22 फरवरी को होने वाले उप चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी में तेजी ला दी है। सोमवार को इसमें ड्यूटी करने वाले मतदान कर्मियों को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देते हुए मुख्य राजस्व अधिकरी मनोज सिंह ने कहा कि मतदान के दिन निष्पक्षता बरतने का प्रयास किया जाए।   नियमों के अनुसार ही चुनाव कराए जाएं। पीडी आरएस राय ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने से प्रशासन की साख बनी रहती है। इससे कर्मचारियों का सम्मान बढ़ता है और लोगों को निर्वाचन आयोग के प्रति विश्वास और मजबूत होता है। निष्पक्ष चुनाव करने के लिए प्रशासन की साख बनी है। इसको टूटने नहीं देना है। प्रशिक्षण देने वाले दोनों अधिकारियों ने निर्देश दिया कि किसी भी हाल में निर्वाचन आयोग के नियमों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षण में पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय ने भाग लिया। मुख्य राजस्व अधिकारी मनोज सिंह ने पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को निष्पक्ष स्त्रत्त्मतदान कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार मतदान कराया जाए। किसी भी मतदान केंद्र पर गड़बड़ी नहीं होने दी जाए। पीडी आरएस राय ने कहा कि चुनाव के दौरान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। निष्पक्ष चुनाव कराने से प्रशासन की साख बनी रहती है। इसमें लगे कर्मचारियों का सम्मान भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें