फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल संघ के अध्यक्ष बने सुकेश, मंत्री संदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल संघ के अध्यक्ष बने सुकेश, मंत्री संदीप
विज्ञापन

बरहज। तहसील सभागार में लेखपाल संघ का चुनाव गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। लगातार दूसरी बार सुकेश तिवारी को अध्यक्ष, जबकि संदीप यादव को मंत्री चुना गया।
मंगलवार को जिलाध्यक्ष नागेश पति त्रिपाठी और मंत्री संतोष कुमार की देखरेख में तहसील लेखपाल संघ का चुनाव हुआ। आशुतोष कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंदन पटेल कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सूरज सिन्हा उप मंत्री, संजीव गुप्त कोषाध्यक्ष, प्रमोद पासवान ऑडीटर चुने गए। लेखपालों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। इस दौरान दिग्विजय नाथ मिश्र, रामप्रताप, अमरेंद्र, शमीम अंसारी, प्रवीण यादव, निशांत यादव, अमरनाथ, शत्रुध्न यादव, रिंकू गुप्ता, रामवचन प्रजापति, योगेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, पंकज आदि ने मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें