फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मतगणना के बाद मतपत्रों को शील्ड कराएंगे रिटर्निंग ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय टाउनहाल में बृहस्पतिवार को प्रश्न प्रहर का आयोजन किया गया। इसमें मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक, अतिरिक्त मतगणना सहायक को मतगणना के संबंध में जानकारी दी गई। सीडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि मतपत्रों के पदवार, वार्डवार, मतदेय स्थलवार शील्ड पैकेट व सांविधिक, असांविधिक लिफाफा को मतदान स्थलवार शील्ड अभिलेख अलग-अलग स्टील बाॅक्सों में शील्ड कर कलक्ट्रेट अभिलेखागार, जो अस्थायी डबल लॉक है। समस्त रिटर्निंग अधिकारी मतगणना समाप्ति के पश्चात उसी दिन सभी मतपत्रों को शील्ड बंद कर पदवार, मतदान स्थलवार विवरण दर्ज कर एक पर्ची स्टील बाक्स के अंदर तथा एक पर्ची स्टील बाक्स के सामने चस्पा करके शील्ड करेंगे। इसी प्रकार सांविधिक एवं असांविधिक लिफाफे मतदान स्थलवार विवरण दर्ज कर स्टील बाक्स के सामने चस्पा करके शील्ड करेंगे। इसके लिए तहसीलदार के माध्यम से रिटर्निंग अधिकारी को पृथक से स्टील बाक्स तथा सीलिंग की सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें