देवरिया। 13 मई को होने वाली नगर निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर नगर पालिका परिषद देवरिया के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सबने टेबलवार एजेंटो की टोली बनाई है, जो प्रत्येक मतपेटी पर पैनी नजर रखेंगे। जीत के दावे सभी कर रहे हैं।
-
प्रत्येक टेबल के लिए 24 मतगणना एजेंट बनाए गए हैं। इन्हें पल-पल की गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया है। मतगणना शुरू होने से परिणाम आने तक एजेंट जमे रहेंगे। जीत के बाद कार्यालय पर जश्न मनाया जाएगा।- अलका सिंह, उम्मीदवार भाजपा।
मतगणना के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी टेबलों के लिए एजेंट बना दिए गए हैं। नगर की जनता इस बार मुझे जरूर मौका देगी। जीत जश्न मतदाताओं के बीच मनाया जाएगा।
- शिल्पी मोदनवाल, निर्दल उम्मीदवार।
-
इस बार जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। सभी वार्डों से मुझे अपार समर्थन मिला है। मतगणना के समय किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए एजेंटो की टोली तैयार कर ली गई है।
- इंदू देवी, सपा उम्मीदवार।
मतगणना को लेकर तैयारी कर ली गई है। हमारे 24 एजेंट मतगणना स्थल पर तैनात रहेंगे। परिणाम आने के बाद जीत का जश्न मनाया जाएगा।
शांति देवी, बसपा उम्मीदवार।