फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल मिला नहीं, बेहोश होकर गिर पड़ी वृद्घ महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कंबल मिला नहीं, ठंड से बेहोश हो गई वृद्धा
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की झूठी सूचना पर ब्लाक मुख्यालय गई थी कंबल लेने
महिलाओं ने किया प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की
संवाद न्यूज एजेंसी
लार/सलेमपुर। राजस्व निरीक्षण लार की सूचना पर कंबल लेने ब्लॉक मुख्यालय पहुंची वृद्ध महिला ठंड लगने से बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। यह जानकारी गांव पहुंचते ही दर्जनों महिलाएं ब्लॉक मुख्यालय पर जमा हो गईं। प्रशासन की विरोध में नारेबाजी की। जमसड़ा ग्राम प्रधान की सूचना पर तमाम महिलाएं ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंची थीं। उन्हें जानकारी दी गई थी कि तहसील प्रशासन की तरफ से ब्लॉक परिसर में कंबल वितरण होना है। महिलाएं वहां पहुंची तो सूचना गलत निकली। प्रशासन को कोसते हुए घर लौट रही थीं कि अचानक वृद्ध महिला ठंड से कांपती हुई सड़क पर गिर गई। राहगीर हाजी खुरशेद आलम महिला को गोद में उठाकर चाय की दुकान पर ले गए। अलाव के पास बैठाया तब जाकर महिला की तबीयत सुधरी। इस बात से नाराज अन्य महिलाएं नाराज होकर प्रदर्शन करने लगीं। जमसड़ा के प्रधान प्रतिनिधि रामाश्रय भारती भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि कानूनगो ने सूचना दी थी कि कंबल वितरण होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें