देवरिया। लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में शुक्रवार की रात बरामदे में सो रही 62 वर्षीय महिला पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। महिला के सिर से आंख तक करीब 10 सेंटीमीटर लंबा गहरा घाव हो गया। गंभीर हालत में उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। संवाद