फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पानी गर्म करते समय बुजुर्ग महिला को लगा करंट, मौत

Sun, 23 Nov 2025 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के धुसवा गांव में शनिवार को करंट की चपेट में आने से 65 वर्षीय पानमती देवी की मौत हो गई। घटना के वक्त वे घर पर अकेली थीं और हीटर से पानी गर्म कर रही थीं। जानकारी के अनुसार, पानमती देवी पानी गर्म करने के लिए हीटर जला रही थीं। पति सुकई गुप्ता धुसवा चौराहा स्थित अपनी सब्जी की दुकान पर थे। रात को घर लौटकर जब उन्होंने पत्नी को आवाज दी तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अंदर जाकर देखा तो पानमती देवी मृत अवस्था में पड़ी थीं। सूचना पर दिल्ली में रहने वाले दोनों बेटे रविवार सुबह गांव पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने गंडक नदी स्थित सिसवा घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें