फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन की चपेट से आकर वृद्धा की मौत

Sat, 25 Jul 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। देवरहा बाबा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुई अज्ञात वृद्ध महिला की इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम को बरहजिया पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
हादसे में उनका बाया पैर कट गया था। स्थानीय लोगों और मईल पुलिस ने घायल महिला को देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था, वहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। एसओ विकास नाथ ने बताया कि शव का पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें