फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत

Fri, 31 Jul 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए गोठा रसूलपुर गांव के रामाश्रय यादव (62) की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई।
विज्ञापन

महुआडीह थाना क्षेत्र के गोठा रसूलपुर गांव के रामाश्रय यादव 22 जुलाई को स्थानीय चौराहे पर साइकिल से गए थे। शाम सात बजे के करीब घर लौट रहे थे। अमारी झांगा चौराहा के पास वाहन ने टक्कर मार दी थी। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से रेफर किए जाने के बाद गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार की दोपहर में उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें