गौरी बाजार। खेत से आवारा पशुओं को भगा रहे एक किसान पर सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया।घायलावस्था में गोरखपुर मेडिकल कालेज ले जाते समय किसान की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरीबाजार क्षेत्र के ग्राम भृगसरी निवासी निर्मल निषाद (80) पुत्र राम अवतार रविवार की रात घर पर सोए थे। उनके घर के पास ही उनका खेत है। सोमवार की भोर में लगभग 4 बजे जगकर खेत की तरफ गए।