बरहज। क्षेत्र के बढ़ौना हरदो गांव निवासी और दुकानदार रामदरश 60 वर्ष पुत्र स्व.नगीना बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शनिवार की सुबह गोरखपुर स्थित बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दो दिन पूर्व उनके पौत्र हरिकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना को लेकर लोग आहत हैं। शनिवार भोर में करीब चार बजे मेडिकल कालेज में चल रहे इलाज के दौरान रामदरश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते, उनकी मौत हो गई। पत्नी सुरसती देवी रोने लगीं। दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई।