फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद: खलिहान की पैमाइश में हुई वृद्ध की मौत, दूसरे पक्ष के घर पर ग्रामीणों ने बरसाए ईंट-पत्थर

Thu, 09 Jul 2026 01:20 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
घायल मां-बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिड़हनी गांव में खलिहान और आबादी की जमीन की पैमाइश के दौरान हुई वृद्ध की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने दूसरे पक्ष पर धावा बोल दिया। उन्होंने घर में घुस कर तोड़फोड़ की और तीन लोगों की पिटाई कर घायल कर दिया। जिसमे एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका देवरिया एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


गांव में मंगलवार की शाम जमीन की पैमाइश के दौरान हुई बहस में सर्वजीत यादव की मौत हो गई। देर रात तक लोग कार्रवाई की मांग पर जुटे रहे। मृतक के पक्ष के लोगों ने गुस्से में दूसरे पक्ष की मकानों पर ईट बरसाएं और दरवाजा तोड़ कर तीन की पिटाई कर दी।

हमलावरों ने बैजनाथ यादव 42 की पिटाई की। उनके सिर में गंभीर चोट लगी।  हरिकेश यादव की पत्नी सरिता 41 और बेटी रोली 14 को पीट कर घायल कर दिया। फिलहाल गांव में पीएसी कैंप कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें