सलेमपुर। भटनी वाराणसी रेल खंड पर रामपुर बछउर गांव के पास सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। कोतवाल उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हुई। अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। संवाद