फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पागल कुत्ते ने बुजुर्ग को काटकर किया लहुलुहान, एम्स में भर्ती

Wed, 04 Feb 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय गांव में महिला को काटने के बाद पागल कुत्ते ने दूसरे दिन बुधवार को फिर एक 75 वर्षीय बुजुर्ग को शिकार बनाया है। बुजुर्ग का गोरखपुर एम्स में इलाज चल रहा है। खुखुंदू गांव निवासी कल्पनाथ यादव 75 बुधवार दोपहर बाद दरवाजे पर बने बाथरूम से लघुशंका कर बाहर निकल रहे थे। तभी पागल कुत्ते ने उनको झपट्टा मारकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद दाहिने हाथ और जांघ पर कई जगह काटकर लहूलुहान कर दिया। लोगों का कहना है कि समय रहते अगर कुत्ते को मारा-पीटा नहीं गया होता तो वह बुजुर्ग की जान ले लिया होता। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सनकी कुत्ते को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें