फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बुजुर्ग पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

Tue, 09 Jun 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पीड़िता की मां ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घटना एक सप्ताह पूर्व की है। पहले गांव में पंचायत के माध्यम से समझौते का प्रयास किया गया। सहमति नहीं बनी तो थाने में तहरीर दीईगइ। पीड़िता की मां ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। एसओ दीपक सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें