संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के रमवापुर (खजुहा) चौराहे पर मंगलवार की शाम एक ट्रक ने साइकिल सवार दुकानदार को रौंद दिया। जिससे की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिलखांव गांव के रहने वाले भरतलाल गुप्ता गांव में ही किराने की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की शाम 3:30 बजे वे साइकिल से दुकान का सामान लेने के लिए कप्तानगंज बाजार आ रहे थे। जैसे ही वह फोरलेन के रमवापुर (खजुहा) चौराहे के निकट पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को चपेट में लेते हुए कुचलते निकल गया। जिससे भरत लाल गुप्ता (70) की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।