फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छोटे भाई के घर का ताला तोड़कर बड़े ने किया कब्जा

Wed, 02 Aug 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बरवा मीरछापर गांव में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई के घर का ताला तोड़कर उसमें रखे सारे सामान और मकान पर कब्जा जमा लिया है। बरामदे में मनमाने ढंग से दीवार भी खड़ी कर ली है। पीड़ित छोटे भाई ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बरवा मीरछापर गांव के रहने वाले नागेंद्र गुप्ता दो भाई हैं। कुछ साल पहले पिता की मृत्यु हो जाने के बाद दोनों भाइयों ने बंटवारा कर लिया। नागेंद्र क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव में मिले अपने नवासे पर भी रहते हैं। पिछले हफ्ते वह घर गए तो वहां का नजारा देख कर दंग रह गए। आरोप है कि उनके बड़े भाई ने उनके घर का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण, कपड़े सहित करीब पांच लाख रुपये का सामान अपने कब्जे में लिया। मकान पर भी कब्जा जमा लिया है। घर के बाहर दरवाजे पर मनमाने ढंग से दीवार भी खड़ी कर लिया। विरोध करने पर वह मारपीट पर अमादा हो गया।
नागेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंची बरवा मीरछापर पिकेट की पुलिस मामले की जांच कर मंगलवार को दोनों पक्षों को थाना पर बुलाया। वहां दोनों पक्षों के बीच शाम तक पंचायत चलती रही। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पारिवारिक बंटवारे का विवाद है। मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें