फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में आठ प्रस्ताव पास किए गए

Wed, 06 Jan 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में आठ प्रस्ताव पास किए गए। कलेक्ट्रेट में चार सफाई कर्मचारी देने के प्रस्ताव पर सभासदों ने आपत्ति दर्ज कराई। वहीं कुछ सभासदों ने अपने वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। जिस पर विचार कर निराकरण की बात कही गई। बुधवार की सुबह 11 बजे से नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक सभागार में हुई। इसमें आठ प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसमें सभी को पास कर दिया गया। जब कलेक्ट्रेट में चार सफाई कर्मचारी देने की बात आई तो सभासद अजय गुप्त और सेराज अहमद ने आपत्ति दर्ज कराया। उनका कहना था कि कलेक्ट्रेट की अपनी व्यवस्था है। इससे नगर पालिका पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। जलकल अनुभाग की ओर से 15 हजार लीटर डीजल क्रय आपूर्ति के लिए 3.72 लाख, एलईडी लाइट फिटिंग 60 वाट के लिए ढाई करोड़ रुपये, वार्ड नंबर 19 में नगर पालिका की जमीन पर सामुदायिक भवन के निर्माण और पोस्टमार्टम के आसपास आसरा भवन के निर्माण के प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। सभासद राजेश कुशवाहा ने वाहन स्टैंडों से राजस्व की कम वसूली पर चिंता  जताई। उनका कहना था कि नगर पालिका के कर्मचारियों की मिलीभगत  से राजस्व की वसूली कम हो रही है। जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की  जाए। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा सभी के सहयोग से नगर का विकास कराया जा रहा है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नीलेश रमन, सफाई निरीक्षक मोहम्मद, इल्तजा, सुजीत गुप्ता, पुरुषोत्तम सिंह, प्रमिला देवी, सभासद गौहर अली, अभय मल्ल, सत्यप्रकाश सिंह पिन्टू, विनीता सिंह, रमेश शर्मा, सरस्वती देवी, अफसर जमाल चिश्ती, दीनानाथ आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें