फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीडीओ के निरीक्षण में बीएसए समेत आठ कर्मचारी मिले अनुपस्थित, कटेगा एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिली कई खामियां, उपस्थिति दर्ज कर नदारद मिले छह कर्मचारियों को नोटिस
विज्ञापन

- पहले के निरीक्षण में भी कर्मचारी मिलते रहे हैं गायब, कार्यालय में दिखाते हैं पहुंच का रौब, निरीक्षण को लेकर कर्मचारियों में रहा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सीडीओ रवींद्र कुमार सोमवार को अपराह्न तीन बजे बेसिक कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां बीएसए समेत आठ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। वहीं छह कर्मचारी उपस्थिति बनाकर कार्यालय से गायब मिले। इसके अलावा भी कार्यालय संचालन में अव्यवस्थाओं की पोल खुली। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने एवं नदारद रहने वालों को नोटिस जारी किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही यहां किसी कार्यवश आए लोगों पर भारी पड़ती है। कई कर्मचारी अपने पटल से गायब रहते हैं। कई तो हाजिरी बनाकर कार्यालय में न रहकर अपने निजी काम में व्यस्त दिखते हैं। कई तो सत्ता दल से जुड़े जनप्रतिनिधियों तक अपनी पहुंच का धौस दिखाकर अन्य पर रौब भी झाड़ते हैं। सोमवार को सीडीओ के औचक निरीक्षण में इनके गंभीर लापरवाही की पोल खुल गई। निरीक्षण के बाद सीडीओ रवींद्र कुमार ने बताया कि औचक निरीक्षण में बीएसए अनुपस्थित पाए गए। पूछने पर बताया गया कि लखनऊ गए हैं, लेकिन मुख्यालय छोड़ने के पहले किसी को प्रभारी नहीं बनाया गया। साथ ही जिलाधिकारी से इसकी अनुमति भी नहीं ली गई। इससे प्रतीत होता है कि वह बेहद लापरवाह अधिकारी हैं। उनका एक दिन का वेतन काटने व तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


यह अधिकारी और कर्मचारी भी मिले अनुपस्थित
सहायक वित्त व लेखाधिकारी डॉ.उपेंद्र मणि त्रिपाठी, लेखाकार राजेंद्र प्रसाद सोनकर व जावेद अहमद, प्रधान सहायक तनुज कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ सहायक संजीव कुमार सिंह, अनुचर सत्यनारायण, उमेश चंद्र, अनिल कुमार।
-
आए थे कार्यालय, हाजिरी बनाकर हो गए थे गायब
औचक निरीक्षण में वरिष्ठ सहायक जयशंकर श्रीवास्तव, अशोक कुमार व शशि मिश्रा, कनिष्ठ सहायक वीर बहादुर गुप्ता व सिद्धांत सिंह, अनुचर हरीश प्रसाद, हरिलाल, सोनमती, जीप चालक विध्यांचल यादव, समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह उपस्थिति पंजिका में हाजिरी बनाकर कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इन सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का भी एक दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

-
कार्यालय में नहीं मिली साफ-सफाई, हर पटल पर दिखी अव्यवस्था
सीडीओ ने बताया कि बीएसए कार्यालय में आकस्मिक अवकाश पंजिका नहीं बनाई गई है। कर्मचारियों का अवकाश स्वीकृत करने के बाद उपस्थिति पंजिका में इधर-उधर रखा गया है। स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि किस अधिकारी या कर्मचारी ने 14 दिन का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत कर लिया है। कार्यालय के प्रत्येक अनुभागों में पत्रावलियां बिखरी पड़ी मिली। उस पर धूल जमा हुआ है। साथ ही आलमारियों के ऊपर एवं उस पर बेठन बांधकर रखे हुए पत्रावलियों पर भी धूल जमा हुआ मिला। कार्यालय में बाथरूम बहुत ही गंदा पाया गया तथा इसमें से बदबू दूर से ही आ रहा था। साथ ही सीढ़ी पर टूटी हुई कुर्सियां रखीं मिलीं। सीढि़यों पर धूल जमा एवं पान की पिक के निशान मिले। आलमारियों के ऊपर यह चस्पा नहीं किया गया है कि आलमारी के अंदर कौन-कौन सा अभिलेख या पत्रावली रखी हुई हैं। खोलकर देखा गया तो आलमारी के अंदर किसी भी रैक पर क्या फाइल रखा गया है, अंकित नहीं किया गया था। साथ ही भ्रमण पंजिका भी नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें