भटनी में ईद की नमाज के बाद एक दूसरे को बधाई देते मुस्लिम समाज के लोग।
पड़री बाजार। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शनिवार को नमाज पढ़कर धूम धाम से से मनाया। सुबह से ही मस्जिदों पर नमाज पढ़ने वाले लोगो की भीड़ एकत्रित होने लगी लोग मस्जिद मे नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्र के पड़री बाजार, कम्हरियां, बालेपुर, मजुरी, सिसवार, जमुई, कोला, रजवल, बरसात, मगराईच, चांदपार, पड़री झिल्लीपार, पुरैना, महुंई पांडेय, पिपरा, कोल्हुआ, डुमवलिया, संझवार, मुसैला, बहादुरपुर आदि गांवों में ईद मनाई गई।