महंत पर गलत टिप्पणी करने वालों का पुतला फूंका
भागलपुर। कस्बे के चौराहे पर हिंदू संगठनों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन किया। उसके बाद हिंदू विरोधियों के विरोध में नारेबाजी की। बागेश्वर धाम के महंत पर गलत टिप्पणी करने वालों का पुतला फूंका।
हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि बागेश्वर धाम के महंत सनातन धर्म के अच्छे प्रहरी हैं। ऐसे लोगों की घर वापसी करा रहे हैं, जो लोग गलत लोगों के बहकावे में आकर दूसरा धर्म अपना लिए थे। इसी से नाराज होकर हिंदू विरोधी मानसिकता रखने वाले उनके खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। समाजसेवी अंकित सिंह माही ने कहा कि सनातन धर्म के अलावा बागेश्वर धाम की आलोचना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान पंकज मिश्रा, आलोक सिंह,राहुल वर्मा, बालबिंद पांडेय, रोमित जायसवाल, शंभू जायसवाल, कन्हैया तिवारी, राज सिंह, सिंटू सिंह, राकेश द्विवेदी, नरसिंह सिंह, विशाल निषाद, चंद्रशेखर प्रसाद, पंकज निषाद आदि लोग मौजूद रहे।