देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर, देवरिया खास में महिलाओं एवं बच्चों के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (एसडी) शैलजा मिश्रा ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा एवं कानूनी सहायता के अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बच्चों के हितों की रक्षा के लिए समुचित देखरेख, संरक्षण, विकास और पुनर्वास की दिशा में सकारात्मक प्रयास आवश्यक हैं। शिक्षा के माध्यम से ही महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को प्रभावी रूप से पूरा किया जा सकता है। संवाद