फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार दिन से कान की जांच मशीन खराब, निराश लौट रहे मरीज

Sun, 19 Mar 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया मेडिकल कॉलेज ।संवाद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में है परेशानी, निजी अस्पतालों का सहारा ले रहे पीड़ित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में कान की मशीन खराब होने से जांच ठप है। इस कारण चार दिन से मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। इससे उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। वहीं डॉक्टर मरीजों को हायर सेंटर भेज रहे हैं। ऐसे में वे निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर हैं। मशीन की मरम्मत होकर आने में समय लगेगा।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में कान की बीमारी से पीड़ित हर रोज करीब 65 मरीज इलाज कराने आते हैं। इनमें पंद्रह लोग कम सुनने वाले होते हैं। इसमें सभी उम्र के लोगों होते हैं, जबकि अधिकांश संख्या अधिक उम्र के लोगों की होती है। अस्पताल में इसकी जांच की निशुल्क है। साउंड प्रुफ कमरा है, जिसमें आडियोमेट्री मशीन से जांच की जाती है, लेकिन मशीन अक्सर खराब रहती है। आठ माह तक मशीन खराब थी। मरम्मत होकर आने के डेढ़ माह बाद बृहस्पतिवार को फिर खराब हो गई। प्रतिदिन पीड़ित अस्पताल पहुंच रहे हैं और डॉक्टर जांच के लिए लिख रहे हैं। केंद्र पर जाने पर मायूस होना पड़ रहा है, लेकिन सुविधा नहीं होने से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर जाने की बजाए निजी अस्पतालों में जांच करानी पड़ रही है, जहां करीब छह से आठ सौ रुपये कीमत चुकानी पड़ रही है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को निराश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
यह दिक्कत होने पर कराई जाती है जांच
कान की नस सूखने, लंबे समय से बहने, सिर पर गंभीर चोट लगने तथा आनुवंशिक बीमारी होने के कारण लोगों को सुनाई कम देता है। इस स्थिति में पीड़ित को ऑडियोमेट्री जांच करानी होती है। इसमें कान की नसें, पर्दे तथा सुनने की क्षमता की जांच की जाती है। इसी रिपोर्ट पर डॉक्टर इलाज करते हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में नाक, कान, गला के इलाज की सुविधा है। कान जांच करने वाली मशीन में खराबी आ गई है, जिसे मरम्मत के लिए भेजी गई है। साथ ही नई मशीन की प्रक्रिया भी चल रही है। जल्द मशीन मरम्मत होकर आ जाएगी। इसके बाद मरीजों की जांच शुरू हो जाएगी।
डॉ. एचके मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें